मौजूदा समय प्रदेश में शादियों का सीजन चल रहा है। वर व वधु के विवाह को यादगार बनाने व एक मिसाल बनाने के लिए लोग नए नए तरीके अखितयार करते हैं। इसी कड़ी में आज ऐसा ही एक अनोखा मामला देखने को मिला जब दूल्हा अपनी दुल्हनिया को उड़नखटोले से विदा करा कर अपने घर पहुंचा। उसी हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई देखने के लिए ग्रामीणों का मजमा लग गया।
आपको बताते चलें कि रायबरेली के खीरो विकासखंड के पाहो गांव निवासी रामलखन सिंह के पुत्र अभिषेक की बारात कल डलमऊ तहसील के जहानाबाद गांव के नरेश प्रताप सिंह के घर गई थी। बारात में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुचा था।इसके लिए दोनों ही गांव में हेलीपैड बनाया गया था।वही ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो इस नजारे को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।आज जब दुल्हन की विदाई करा कर दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपने घर पहुचा तो वँहा भी ग्रामीणों की भीड़ जमा मिली। दूल्हे के बड़े भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि भाई की शादी को यादगार बनाने के लिए चचेरे भाई हेलीकॉप्टर लेकर आये थे ।इसके लिए दोनों जगह पर हेलीपैड बनाया गया था।

