ओडिशा में 2जून की शाम बेहद ही काली रही एक बड़े ट्रेन हादसे में 280 से भी अधिक लोंगो की जान ले ली। 900 लोग से अधिक घायल हो गए हैं, ये भीषण हादसा शुक्रवार की शाम 7बजकर20 मिनट पर हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस आपस में टकराईं दरअसल पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हो गई जिसके बाद बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस टकराई उसके बाद पीछे एक मालगाड़ी टकराई और बेहद ही दिल दहला देने वाला हादसा घट गया।
मालगाड़ी के अलावा जो दो ट्रेने थीं उनमें सवार यात्रियों ने सोचा भी नहीं होगा कि वो इतने दर्दनाक मौत का शिकार हो जाएंगे। टक्कर इतनी भयानक है कि रेल ट्रैक पर कई किलोमीटर पटरी गायब है। भीषण टक्कर के बाद पटरी टूटकर दूर जा गिरी है। जिन लोंगो ने इस भीषण हादसे को अपना आंखे को साममे देखा उनके रोंगटे खड़े हो गए उनका लोंगो का कहना है जब ये हादसा हुआ उसके बाद बोगियां अलग पिचक गईं और ट्रेन के दोनों पहिये अलग हैं। अभी भी कई लोंगो के फंसे रहने की संभावना है राहत बचाव का काम जारी है।
भाजपा के 9साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई-गोवा के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे. जिसे स्थगित कर दिया गया है. इस हादसे पर पीएम ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और घायल, मृत लोगों को 2-2 लाख रूपये का मुआवजा देने के ऐलान किया है।
इस भयानक हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘दुर्घटनास्थल सभी दिवंगत लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवदेना है। घायलों को जितनी बेहतर इलाज की सुविधा होगी वो दी जाएगी। जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी भी गठित की गई है, रेलवे सेफ्टी कमिश्नर भी इसकी जांच करेंगे। कमेटी यह समझेगी कि किस कारण यह हादसा हुआ। ये जिस तरह की दुर्घटना है,उसमें सबसे पहले हमारा फोकस होना चाहिए कि घायलों को कैसे बेहतर इलाज मिले।’

वहीं इस हादसे को लेकर विपक्ष ने इस पर भी राजनीतिक रोटी सेकनी नहीं छोड़ी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की। इसका करारा पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तब भी हादसे हुए थे उन्होनें इस्तीफा दिया नहीं ना तो टीएमसी को इस दुखद हादसे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
पीएम समेत कई नेताओं ने इस दुख की घड़ी पर व्यक्त की अपनी भावनाएं
ओडिशा में हुए इस रूह कंपा देने वाले हादसे को लेकर पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा इस दर्दनाक घटना से मैं व्यथित हूं मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुआवजे का ऐलान किया उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 2 लाख और मामूली रूप से चोटिल यात्रियों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
Distressed by the train accident in Odisha. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to Railway Minister @AshwiniVaishnaw and took stock of the situation. Rescue ops are underway at the site of the mishap and all…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘ ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।” खरगे ने कहा कि हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि बचाव अभियान तेज गति से चलाया जाए और घायलों को तत्काल राहत प्रदान की जाए। स्थानीय कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे हरसंभव मदद करें।
Deeply saddened by the terrible train tragedy involving Coromandel Express in Odisha.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 2, 2023
Our thoughts and prayers are with the victims.
We urge the authorities to expedite rescue operations & provide relief to the injured.
Request Congress workers to provide all possible help.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे बचाव कार्य में मदद करें।
Anguished by the tragic news of the accident involving the Coromandel Express, in Balasore, Odisha.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 2, 2023
My heart goes out to the bereaved families. Wishing for the speedy recovery of those injured.
I urge Congress workers & leaders to extend all support needed for rescue efforts.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस भयानक हादसे को लेकर ट्विट करते हुए लिखा- जिन लोंगो ने अपनो को खो दिया है उनके प्रति हमारी संवेदनाएं और जो लोग गायल हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे पर राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की है।

