2000 रुपये के नोट बदलने की आज आखिरी तारीख है 30 सितंबर को नोट विनिमय की आखिरी तारीख है। इसके अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों या किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में आप अपने 2000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं, लेकिन इसके बाद इन नोटों को लेनदेन में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद, केवल आरबीआई से ही इन नोटों को बदला जा सकेगा।
ये भी पढ़ें : Noida : युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या , पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
2000 रुपये के नोट कैसे बदलें:
- 30 सितंबर तक, आप अपने 2000 रुपये के नोट आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों या किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में बदल सकते हैं।
- अपने नजदीकी बैंक या आरबीआई के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में जाएं।
- बंद किए गए नोटों को बदलने या जमा करने के लिए ‘अनुरोध पर्ची’ भरें।
- आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, या नरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज पर अंकित अपने विशिष्ट पहचान संख्या सहित अपना विवरण भरें।
- आपके पास कितने नोट हैं, उनका विवरण भरें।
- खासकर, एक समय में 20000 रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं।

