बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राज्य में महागठबंधन की सरकार में बड़ी भूमिका निभाने वाले राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का बड़ा बयान आया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज शनिवार को कहा कि विपक्षी एकजुटता में सीएम नीतीश कुमार को काफी सफलता मिलने वाली है। यह तमाम विपक्षी पार्टियों की मुहिम है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बिहार में 12 जून को विपक्षी एकजुटता को लेकर बैठक बुलाई है। बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने अलग-अलग राज्यों में जाकर कई विपक्षी नताओं से मुलाकात की और अपने विपक्षी एकता के मुहिम को आगे बढ़ाने की कोशिश की। अब कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार की यह मेहनत रंग ला सकती है।

