बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान(Shahrukh khan) की फिल्म “पठान” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दुनियाभार में किंग खान की पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। लोगों पर पठान फिल्म के क्रेज का बुखार चढ़ा हुआ है। खासकर युवाओं में तो इसके गाने को लेकर रील भी बनाकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना दिया है। पठान को रिलीज हुए 25 दिन बीत चुकें हैं लेकिन किंग खान की फिल्म का जादू लोगों के बीच अभी भी बरकारा है।
चार साल के गैप के बाद शाहरूख खान की इस फिल्म को लेकर खूब जश्न मना रहें हैं और इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। शाहरुख खान की ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पिछले तीन हफ्ते से तहलका मचाया हुआ है।
चौथे हफ्ते भी फिल्म ने शानदार कमाई जारी रखी हालांकि, इस हफ्ते ‘पठान’ को ‘शहज़ादा’ और ‘एंट मैन-3’ से टक्कर का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 24वें दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। किंग खान ‘शहज़ादा’ और ‘एंट मैन-3’ दोनों फिल्मों को पछाड़ने में लगे हुए हैं।
‘पठान’ के रिलीज होने के बाद से फिल्म के मेकर्स कई तरह के मार्केटिंग कैंपेन चला रहे हैं। इसकी वजह से फिल्म में लोगों का इंटरेस्ट बना हुआ है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करने में लगी हुई है। फिल्म ने भारत में कमाई के 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को भी छूने वाली है। एस एस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ भारत में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है लेकिन अब ये रिकॉर्ड पठान फिल्म तोड़ने वाली है।
