पठान के बाद किंग खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर छप्पर फाड़ दिया है। पहले दिन से ही शाहरूख खान की जवान ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
किंग खान की जवान मचा रही गर्दा
फिल्म के रविवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। किंग खान ‘जवान’ ने चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे दिन ‘जवान’ ने 77.83 करोड़ की कमाई की। रविवार को चौथे दिन फिल्म ने तीनों दिनों के मुकाबले 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
जवान ने चार दिन का अंदर कमाए इतने करोड़ दर्शक दे रहे जमकर प्रतिक्रिया
इस बीच दर्शक ”जवान” को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों के बाहर भीड़ लगा रहे हैं। फिल्म ने महज चार दिनों में 287 करोड़ की कमाई कर ली है। तो अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से जारी रही तो इस हफ्ते के अंत तक फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर 500 करोड़ की तरफ बढ़ जाएगी।

