बॉलीवुड के किंग खान की पठान ने खूब धमाल मचाया और रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 1003 करोड़ की कमाई करी और ब्लॉकबस्टर रही अब एक बार फिर SRK ‘जवान’ के साथ धूम मचाने के लिए 7 सितंबर को उतर रहें हैं धमाल मचाने के लिए।
Red Chilies ने जवान का प्रीव्यू किया रिलीज फैंस के उड़े होश
Red Chilies Entertainment के बैनर तले गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस ‘जवान’ का एक्शन पैक्ड प्रीव्यू आ गया है जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं और वो काफी एक्साइटेड हैं किंग खान की इस मूवी को लेकर।
प्रीव्यू में SRK की आवाज़ ने फैंस के दिलों पर जादू चढ़ाना किया शुरू
किंग खान की जवान के प्रीव्यू में उनकी आवाज़ शुरूआत में सुनाई देती हैं जिसमें वो कहते हुए सुनाई पड़ रहें हैं कि ‘मैं कौन हूं कौन नहीं, पता नहीं, ना तो कोई इरादा हूं. पुण्य हूं या पाप हूं ये खुद से पूछना क्योंकि मैं भी आप हूं. रेडी. नाम तो सुना होगा।” शाहरूख खान की इस आवाज से फैंस के दिलों पर अभी से जादू चढ़ना शुरू हो गया है।
जवान के प्रीव्यू में किंग खान के एक्शन और इन एक्टरों ने लगाई आग
बता दें SRK के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण हालांकि उनका रोल फिल्म में स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस करती हुईं नजर आएंगी। वहीं फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा नजर आएंगे। बात की जाए अगर जवान के ट्रेलर की तो टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल: द रेकॉनिंग रे साथ दिखाया जाएगा। बादशाह की इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलेगु में भी रिलीज किया जाएगा।

जवान से किंग खान और दीपिका की जोड़ी फिर आग लगाने को तैयार
हम सब जानते हैं कि दीपिका और किंग खान एक साथ जो भी फिल्म साथ करते हैं उनकी जोड़ी हमेशा हिट हो जाती है। पठान से भी दोनों ने धमाल मचा दिया और अब जवान में दीपिका भले ही स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस पर नजर आने वाली है लेकिन कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की प्रेजेंस फिल्म में एक एक्स्ट्रा स्पार्क लाएगी।

