कार्तिक आर्यन बॉलीवुड का वो नाम और चेहरा जिसने बहुत कम समय में आसमान की बुलंदियों को छुआ है।(Kartik Aryan)बिना किसी गॉडफादर के कार्तिक आर्यन ने खुद की मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। कार्तिक इंडस्ट्री का वो नाम है जिसने एक से बढ़कर धमाकेदार फिल्मों से फैंस के दिलों में राज किया हुआ है।
अब कार्तिक आर्यन की नई फिल्म “शहजादा” बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है(Kartik Aryan Shehzada) और फिल्म को लेकर इसका रिव्यू भी आने लगा है कार्तिक आर्यन ने फिल्म में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ डांस, रोमांस, एक्शन, इमोशन से भरपूर पैक ये फिल्म धुंआदार है। कुल मिलाकर कार्तिक आर्यन की ये फिल्म फैंस के लिए बेहद ही शानदार और मसालेदार से लैस है। अब कार्तिक के इस नए एक्शन अवतार को उनके फैंस कितना पसंद करते हैं, ये तो बॉक्स ऑफिस बताएगा।
शहजादा की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन को परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर जाते हुए स्पॉट किया गया है। बप्पा का आशीर्वाद अपने सिर पर बनाए रखने के लिए कार्तिक आर्यन सफेद कुर्ते पायजामे में मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके माता-पिता भी उनके साथ नजर आए. अपने बेटे को रोजाना कामयाबी की सीढियां चढ़ता देख वो काफी खुश हैं।

