बिग-बॉस से तेजरन का प्यार का सफर शुरू हुआ अपने चुलबुले क्यूट अंदाज से तेजा ने करण को अपनी तरफ खींच लिया और उसके बाद शो खत्म होने के बाद तेजरन का प्यार परवान चढ़ रहा है दोनों एक दूसरे को प्यार से लव डबी नाम से बोलते हैं। करण अपनी लेडी लव के गोल स्वीट गालों को लेकर उन्हें प्यार से लड्डू कहते हैं , वहीं तेजा अपने लव करण के कूल अंदाज से उनको सनी बोलती हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी क्यूट है कि फैंस दोनों की शादी को लेकर कई बार सवाल पूछते रहतें हैं।
अब हम आपको बता चुकें हैं कि नागिन-6 , 8और 9 जुलाई को आखिरी बार टीवी पर कास्ट होगा शो में तेजा लीड रोल कर रहीं थीं लेकिन अब शो ऑफ एयर हो रहा है और इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूरी नागिन टीम के साथ फोटो क्लिक कर लिखा it; wrap up अब उसके बाद तेजस्वी के कुछ फोटो सामने आए हैं जिसमें वो काफी चिल, क्यूट और चुलबुले अंदाज से तारीफें बटोर रहीं हैं और एक्ट्रेस के फोटो को क्लिक किया उनके प्यार करण ने। तेजा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Being @kkundrra ‘s muse तो वहीं करण ने कमेंट करते हुए अपनी लेडी लव के चुलबुले फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- Mouse।


वाइबरेंट मल्टीकलर फ्लोरल मैक्सी ड्रेस, खुले बाल और अपने कान के पीछे एक सफेद फूल भी लगाया तेजस्वी ने कई पोज के साथ करण से अपनी फोटो क्लिक कराईं। प्यारी स्माइल, सन किस्ड और नटखट पोज तेजा ने दिए जिसे देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पर तारीफ की बौछार कर दी किसी ने लिखा क्यूट, कुछ ने लिखा अपनी प्यारी स्माइल को सुरक्षित रखें, तो एक यूजर ने लिखा कि कुंद्रा का प्रिय बनना बंद करो तेजा, अब उसकी दुल्हन बनने का समय आ गया है। किसी ने तेजा के फोटो को देखते हुए लिखा नेचुरल ब्यूटी क्वीन। वहीं फैंस को इस बात का बेसब्री है जानने की कि उनकी प्यारी तेजू अब नागिन के बाद कब टीवी पर जल्द नजर आएंगी।

