बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा के साथ लंबे समय डेट करने के बाद रविवार 18 जून को शादी के बंधन में बंध गए। धूम धड़ाके के साथ सनी, बॉबी और धरम पाजी खुशी से जमकर ढोल नंगाड़ो की ताल पर झूमें और उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं जिसमें देओल परिवार पर खुशियां सितारों की तरह चमकती हुई साफ नजर आईं। सनी अपने बेटे की शादी को लेकर इतने खुश दिखाई दिए कि उन्होनें खुद मीडिया में मिठाई बांटकर खुशियां साझा की।

शादी के बाद करण और द्रिशा की रिस्पेशन पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने पहुंचकर चार चांद लगाए और कपल को बधाई दी और साथ ही जमकर इंजॉय किया। करण-द्रिशा की रिस्पेशन पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान ने दबंग एंट्री ली, तो दीपवीर ने भी अपने डांस से जलवा बिखेरा, वहीं सोनू निगम ने अपनी जादुई आवाज से चार चांद लगाए।
इन सेल्बेस के साथ साथ और भी बड़े कलाकारों ने करण-द्रिशा की रिस्पेशन पार्टी में धमाकेदार एंट्री ली। 80s 90s के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा भी कपल को बधाई देने पहुंचे, इसके अलावा सबको खामोश कहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए और यहां दो दोस्तों का याराना भी कैमरे में कैप्चर हुआ। धर्मेंद्र और शत्रुघ्न गले मिले और बेहद ही स्ट्रांग दोस्ती देखने को मिली।

कॉमेडी के किंग कपिल, जैकी श्राफ, नीना गुप्ता, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, फिल्मों और टीवी सीरियल के जाने मानें चेहरे वतस्ल सेठ अपनी लविंग पत्नी इशिता दत्ता भी पहुंचे बता दें इशिता जल्द ही मां बनने वाली हैं साड़ी में उनका बेबी बंप साफ नजर आया और वो साड़ी में काफी प्यारी लगीं और आने वाले मेहमान को लेकर उनके चेहरे पर ग्लो और खिलखिलाती स्माइल साफ नजर आई।

