टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। कृष्णा मुखर्जी अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से शादी के बंधन में 13 मार्च को बंधने वाली हैं। उनके बॉयफ्रेंड ने ही उन्हें काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। दोनों ने अब गोवा में अपनी शादी करने का फैसला लिया है। शादी की रस्में चालू हो चुकी हैं।
11 मार्च से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बीती रात को टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की संगीत सेरेमनी आयोजित की थी, जहां उनके बेस्ट फ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) भी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ पहुंचे और अपने प्यार से फैंस का दिल जीत लिया। संगीत सेरेमनी में दोनों ने कपल डांस किया और एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए। डांस करते करते अली ने जैस्मिन को गोद में उठा लिया और जमकर नाचे।

वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगे और फैंस नो जब सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो देखा तो जमकर अपने कमेंट से कपल के प्यार की तारीफ करने में पीछे नहीं हटे। लुक की बात करें तो कृष्णा की संगीत पार्टी में जैस्मिन भसीन ने शरारा सेट पहना था। जैस्मिन ने पेस्टल येलो-ग्रीन ड्रेस के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनी थी। वहीं, ब्लैक टक्सीडो में अली गोनी भी खूब जच रहे थे, उनके डांस वीडियो और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बात की जाए कृष्णा की मेहंदी लुक सेरेमनी की तो Jasmin ने पेस्टल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, खुले बाल और पोटली बैग से जैस्मिन ने अपने लुक को पूरा किया था। वहीं अली गोनी ने ब्लैक कुर्ता पाजामा पहना था जिसमें वो काफी कूल और हैंडसम लग रहे थे। हल्दी रस्म में जैस्मिन ने पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरती बिखराई। Jasly ने शादी की रस्मों में लाइमलाइट अपने ऊपर बटोर लीं।

