जन्नत जुबैर(Jannat Zubair) टीवी की सबसे छोटी चाइल्ड आर्टिस्टों में से एक हैं लेकिन कम उम्र में उन्होनें टीवी पर अपनी पहचान बनाई और फैंस के दिलों में भी उन्होनें जगह बनाई है। जन्नत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। साल 2010 में जन्नत ने अपने करियर की शुरूआत की थी उनका पहला शो ”दिल मिल गए ” जिसमे उन्होंने युवा रोगी तमन्ना का एक छोटा से किरदार की भूमिका निभाई थी लेकिन उनको इससे कोई ज्यादा फायदा नहीं मिला इसके बाद उन्होनें टीवी के लिए कई शो दिए जिनमें अल्लादीन, चाँद के पार चलो, अंतरा आदि शामिल है।
साल 2010 में जन्नत ने प्रसिद्द धारावाहिक काशी – अब ना रहे, माटी की बन्नो (2010-2011), तेरा कागज़ कोरा, हार जीत (2011- 2012) आदि में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। जन्नत को असली पहचान साल 2011 के टीवी सीरियल ‘फुलवा’ से मिली , इस सीरियल में वह मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में थीं।
इस सीरियल में उनके द्वारा की एक्टिंग को दर्शको द्वारा बहुत प्यार मिला। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने इस सीरियल के कई अवार्ड भी जीते। इसके बाद टिक टॉक प्लैटफॉर्म पर जन्नत ने खूब धमाल और पॉपुलरेटी बटोरनी शुरू कर दी उनकी रील्स फैंस के दिलों को काफी भाती।
आप सोच रहे होंगे कि आज हम जन्नत को लेकर इतनी बात क्यों कर रहें तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में काम करके पॉपुलरेटी तो कमाई लेकिन जब उनसे इंटीमेट सीन्स को लेकर सवाल पूछे जाते हैं तो वो हमेशा खिलाफ रहती हैं। आपको याद होगा कि ‘तू आशिकी’ (Tu Aashiqui) में को-स्टार ऋत्विक अरोड़ा (Ritvik Arora) के साथ उनका एक किसिंग सीन था, जिसे मना करने पर खूब हंगामा हुआ था। इस सीन को इनकार कर जन्नत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अब जन्नत ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में इसको लेकर कहा कि पर्दे पर किसिंग सीन के लिए उनके पिता ने मना किया था. एक्ट्रेस के पिता ने साफ कहा था कि वह 20 साल की उम्र में भी किसिंग सीन नहीं करेंगी। जन्नत ने कहा, “मैं इंटीमेट सींस के लिए लिमिट से नीचे नहीं जाना चाहती थी। मैंने खुद के लिए एक लाइन खींची है। मैं देखूंगी अगर मेरे कंफर्ट जोन में होगा तो करूंगी, वरना नहीं।”
फिलहाल जन्नत ने टीवी से काफी लंबे समय से दूरी बनाकर रखी हुई है, उन्होनें टीवी से दूरी बनाते ही ये साफ कर दिया था कि वो अब टीवी पर काम नहीं करेगी, यहां तक कि उन्होनें ये तक कह दिया था कि वो ओटीटी का भी हिस्सा नहीं बनना चाहेंगी क्योंकि उसमें काफी इंटीमेट सीन्स होते हैं लेकिन अ जन्नत ने ये फैसला बदल दिया है और कहा है कि बॉलीवुड भी ओटीटी का रूख कर रहा है तो वो भी ओटीटी में काम करना चाहेंगी लेकिन इंटीमेट सींस के लिए लिमिट से नीचे नहीं जाउंगी।
जन्नत के सोशल मडिया इंस्टाग्राम पर 45.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी फोटो से और वीडियो से उन्होनें फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। जन्नत आखिरी बार टीवी में जन्नत को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में देखा गया था। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘कुल्चे छोले’ से भी फिल्मों में एंट्री की है।

