जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कल यानी शुक्रवार को गाजियाबाद में होंगे। वह हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। यह जानकारी पुस्तकालय के संरक्षक व पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने दी। उन्होंने कहा कि सुबह 10:30 बजे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज का सरस्वती विद्या मंदिर मेष आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।
मनोज सिन्हा ने कहा वो इस पुस्तकालय के बेहद हैं करीब
समारोह की अध्यक्षता यशोदा अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश अरोड़ा करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं के अलावा समाज के दूसरे वर्ग को से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय से जम्मू कश्मीर के ऊपर राज्यपाल मनोज सिन्हा का बहुत करीबी नाता है । इससे पहले भी वह पुस्तकालय के कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं।

