नई दिल्ली : राजधानी Delhi में आत्महत्या से जुड़ा एक और मामला समाने आया हैं। जहां जामिया मिलिया इस्लामिया की एक नर्सिंग के छात्र ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दिया।
लवारिस हालत में पड़ा मिला बॉडी
घटना को लेकर Delhi पुलिस के बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया के एक नर्सिंग के छात्र ने रविवार को राजधानी बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित ललित होटल के पास रंजीत सिंह फ्लाईओवर से कथित तौर पर छलांग लगा दी। इलाके में गश्त कर रहे कर्मचारियों को फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद उसे पीसीआर वैन में लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज किया जा रहा है। जहां उसकी पहचान पटेल नगर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद चांद के रूप में हुई।
घटना के दो प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की शुरुआती जांच से पता चला कि चंद ने कूदने से पहले अपना बैग फ्लाईओवर से नीचे फेंका। उसे पीसीआर वैन में Delhi के लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर से छलांग लगते हुए घटना के दो प्रत्यक्षदर्शी भी थे।
Delhi में रहकर पढ़ाई कर रहा है चांद
हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि चांद ने यह कदम क्यों उठाया ? चांद बिहार के वैशाली जिले का मूल निवासी है और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसने शनिवार को परीक्षा दी थी और उसे सोमवार को अपनी अगली परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन उससे पहले यह घटना घटी।

