भारतीय टीम के मध्यक्रम के 28 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट मैच में भी खेलना संदिग्ध लग रहा है। अय्यर अभी अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह से नही उबर पाए हैं। चोट के कारण ही उन्हें पहले मैच में जगह नहीं मिली थी।
बता दें कि अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टॉफी मैच खेला जा रहा है। इस टॉफी के तहत 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले को भारत ने केवल तीन दिन में ही एक पारी और 132 रन से जीत लिया था।
अगला मैच 17 से 21 फरवरी तक
उल्लेखनिय है कि अब सीरीज का अगला मैच 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में खेला जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘ श्रेयस अय्यर टीम के साथ दिल्ली जाएंगे, लेकिन इस बात की संभावना नहीं है कि वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।’
संभावना जताई जा रही है कि अय्यर की जगह एकबार फिर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है। हालांकि सूर्यकुमार यादव नागपुर में अपने टेस्ट पदार्पण मैच में असफल रहे थे। वह केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। सूर्यकुमार यादव को टेस्ट में अपनी साख साबित करने का एक और मौका मिल सकता है।

