न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में 9 जून को India-Pakistan के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप मुकाबले के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 मैच के खिलाफ एक कथित ऑनलाइन धमकी भरे पोस्ट के बाद यह निर्णय लिया गया हैं।
न्यूयॉर्क प्रशासन करेगी सुरक्षा में बढ़ोतरी
आतंकवादी खतरे को स्वीकार करते हुए, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का निर्देश दिया है, जिसमें कानून प्रवर्तन की उपस्थिति बढ़ाना, निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया शामिल है। इस बीच, नासाऊ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने आइजनहावर स्टेडियम को लेकर कहा, “हम सुनिश्चित करते हैं कि हम हर उस स्थिति पर नज़र रखें जो संभावित रूप से उत्पन्न हो सकती है। अब उस उद्देश्य के लिए, हमने कई सावधानियां बरती हैं। उन्होंने कहा, “हम हर खतरे को गंभीरता से लेते हैं। हर खतरे के लिए एक ही प्रक्रिया है। हम खतरों को कम नहीं आंकते।
India-Pakistan मैच को लेकर धमकी वाली पोस्ट में क्या लिखा है?
कथित तौर पर पोस्ट में मैच स्थल के ऊपर ड्रोन उड़ते हुए दिखाए गए थे, जिस पर India-Pakistan लीग चरण के मैच की तारीख, 09/06/2024 लिखा था। पोस्ट का स्क्रीनशॉट NBC न्यूयॉर्क टीवी की एक समाचार रिपोर्ट पर प्रसारित किया गया था। चैनल ने बताया कि नासाऊ काउंटी के अधिकारियों ने “कहा कि उन्होंने FAA(फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) से आइजनहावर पार्क को ड्रोन के लिए नो-फ्लाई ज़ोन बनाने का अनुरोध किया है।
मैदान में 30,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
30,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम खास तौर पर इसी टूर्नामेंट के लिए बनाया गया है और यह डलास के एरिना के साथ अमेरिका में होने वाले मैचों को साझा करेगा। ब्रिटिश अखबार एक्सप्रेस ने सबसे पहले इस खतरे के बारे में रिपोर्ट की थी, जिसके बारे में उसने कहा कि यह यूरोप में होने वाले खेल आयोजनों के खिलाफ भी है। अखबार ने कहा कि ISIS के अनुयायियों को टी20 विश्व कप सहित बड़े आयोजनों को निशाना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

