फिल्म दृष्यम 2 में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बनी बेटी इशिता दत्ता ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया और वत्सल सेठ और पूरे परिवार में काफी खुशी का माहौल है। इशिता और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ है और दोनो ही शुक्रवार को घर आ जाएगें। इशिता अपनी प्रेंगनेसी पल-पल की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थी लेकिन बेटे होने की खबर अभी तक दोनों कपल ने सोशल मीडिया पर नहीं दी। एक्ट्रेस इशिता दत्ता की प्रेगनेसी का मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर छाई रहीं और अब दोनों अपने पहले बच्चे के लिए बेहद खुश है।
शो के दौरान शुरू हुई थी इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की प्यार की कहानी
एक्टर इशिता और वत्सल दोनो ही एक टीवी सीरिलय ‘रिश्तों का सौदागर: बाजीगर’ में साथ काम करते थे जहां इनके प्यार की लव स्टोरी शुरू हो गई और उसके बाद दोनों ने 28 नवंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। टीवी सीरियल के बाद दोनो अपने रिश्ते को शादी में बदल दिया। इशिता दत्ता ने 31 मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ का करियर
एक्ट्रेस इशिता दत्ता दृष्यम 2 में काम कर चुकी है जो कि 2022 में रिलीज़ हुई थी जहां वो अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाती नजर आई थी और अगर बात करे एक्टर वत्सल सेठ की तो इस साल रिलीज़ होने वाली आदिपुरुष में वत्सल सेठ इंद्रजीत का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। और कई फिल्मों और शो में उन्होनें एक्टिंग की अभी हाल ही में उन्हें नागिन के सीजन 6 में शेषनाग के रूप में देखा गया था।

