योग आज देश से विदेश तक फैल चुका है और 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। साल 2014 में योग की शुरूआत की गई और धीरे धीरे विश्व में भी ये फैल गया और अब पूरी दुनिया इसको एक उत्सव की तरह सेलिब्रेट करती है। पीएम मोदी चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। यहां वो संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित हो रहे ऐतिहासिक समारोह में योग करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर के राजदूत और 180 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
Sharing my message on International Day of Yoga. https://t.co/4tGLQ7Jolo
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2023
पीएम मोदी शाम साढ़े पांज बजे न्यूयॉर्क में UN हेटक्वॉर्टर में योग करेंगे। नौंवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया में भारत का डंका बज रहा है वसुधैव कुटुम्बकम के थीम पर देश में दिग्गज नेता अलग अलग जगहों पर योग कर रहें हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।
समस्त प्रदेश वासियों एवं योग साधकों को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2023
आइए, आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं 'ऊर्जावान व स्वस्थ भारत' के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं, इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित… pic.twitter.com/0jsXYh5WzS
श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में 09वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर…@GorakhnathMndr https://t.co/7iZpdwcYvx
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2023
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर में योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने योग के साथ हमारे सांस्कृतिक धरोहर वसुधैव कुटुम्बकम को जोड़ा है यानि पूरा विश्व एक परिवार है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “हम पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में लेकर चल रहे हैं। कुछ लोग अपने आप को देश से अलग समझते हैं लेकिन यह उनकी मानसिकता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 हजार लोंगो के साथ योग किया।

