देश एक तरफ तो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है तो उसके साथ साथ गंभीर प्रदूषण से भी देश दुनिया जूझ रही है जिसके चलते देश और दुनिया की सरकारें प्रदूषण से निपटने के लिए प्रयास कर रही है भारत भी प्रदूषण से मुक्त रहने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेजी से अपनाने के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा “भारत का भविष्य, भविष्य का ईंधन”। पीएम मोदी के नेतृत्व में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम! भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला के रूप में आज मैंने प्रथम हरित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का शुभारंभ किया।
भारत में लॉन्च हुई पहली हाइड्रोजन बस
भारत ने आज पहली हाइड्रोजन बस की शुरूआत कर के प्रदूषण से निपटने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को हरी झंडी दिखा दी है। सरकार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 15 और फ्यूल सेल बसें चलाने की योजना बना रही है जिससे देश को प्रदूषण से बचाया जा सके।
हाइड्रोजन बस से देश को प्रदूषण से मिलेगी राहत
हाइड्रोजन को फ्यूचर का फ्यूल माना जाता है, जिसमें भारत को डीकार्बोनाइजेशन टार्गेट को पूरा करने में मदद करने की आपार क्षमता है। 2050 तक हाइड्रोजन की ग्लोबल मांग चार से सात गुना बढ़कर 500-800 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

