भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे 4 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत इस श्रृंखला में पहली बार टॉस जीता है। मगर भारत को टॉस जीतने का कोई लाभ नहीं मिला।
भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के आगे घुटने टेक दी है। भारत की शुरुवात काफी खराब रही। महज 27 रन के स्कोर पर भारत को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा और 50 रन के अंदर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गयी। विराट कोहली और भरत ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन कोहली भी 52 गेंदों में 22 रन बनाकर मर्फी के शिकार हो गए। भारत की पूरी टीम पहली पारी में केवल 109 रन ही बना सकी।
आज भारत ने दो बड़े बदलाव किए थे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की जगह शुभमन गिल और तेज गेंदबाज शमी की जगह उमेश यादव को खेलाया गया है। लेकिन शुभमन भी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे और महज 21 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एक विकेट छोड़कर बाकी सभी 09 विकेट स्पिनरों के नाम रहा। कुहेनमैन ने 05 विकेट, नाथन लियोन ने 03 विकेट और मर्फी ने 01 विकेट लिए।
गौरतलब है कि सीरीज में वापसी के लिहाज से यह मुकाबला कंगारू टीम के लिए बेहद अहम है। ऑस्ट्रेलिया को अगर सीरीज बराबर करना है तो उसे शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

