भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे है। वह निजी कारणों से टीम से अभी जुड़ नहीं पाए है। इसलिए इस मैच में हरफनमौला खिलाडी हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे है। मेजबान टीम की कमान अनुभवी खिलाडी स्टीव स्मिथ के हांथों में है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर 3 मैचों की सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी।
रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत में अभी तक कुल 5 वनडे सीरीज जीती है। मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आखिरी बार 2018-19 में 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। बता दें कि वनडे विश्व कप का आयोजन इसी साल भारत में होना है।
भारत प्लेइंग इलेवन :-
शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन:-
विस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा

