(India Vs Zimbabwe ) भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे 5 T20 मैचों के सीरीज का चौथा मैच में आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिसमें मेजबान जिम्बाब्वे जीत के साथ वापसी करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है।
पहली सीरीज जीत की तलाश में मेजबान
जिम्बाब्वे में भारत के खिलाफ मेजबान टीम आज तक एक भी T20 सीरीज नहीं जीती है। अभी तक दोनों टीम के बीच 3 सीरीज खेली गई है। जिसमें भारत को 2 में जीत मिली जबकि एक सीरीज ड्रा पर छूटा।
India Vs Zimbabwe : मौसम और वेदर रिपोर्ट्स
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक 44 टी20 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में 26 जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम को मिली जबकि बाकी मैच में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती। वहीं मौसम की बात करे तो शहर में मौसम के अच्छा रहने का अनुमान है।
India Vs Zimbabwe : दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग प्लेइंग-11
- भारत
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और खलील अहमद
- जिम्बाब्वे
सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदाई चतारा

