भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। आज भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों को धराशाई कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने महज 11 रन बनाने में अपने 06 विकेट गवां दिए। हालाँकि हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को पहले 1 घंटे में काफी परेशान किया।
उमेश यादव और अश्विन ने झटके 3-3 विकेट
आज ऑस्ट्रेलिया अपने कल के स्कोर 156 / 04 से आगे खेलना शुरू किया और हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन की जोड़ी ने 5वें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। उसके बाद आश्विन ने हैंड्सकॉम्ब का विकेट झटक कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आया राम, गया राम की तर्ज पर पवेलियन लौट गए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 197 रन पर समेट दिया। भारत की तरफ से दूसरे दिन उमेश यादव और आर अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहें। इन दोनों ने 3-3 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर भारत पर 88 रन की बढ़त हासिल की है।
लंच तक भारत का स्कोर 13/0
भारत ने दूसरे दिन लंच पर अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में 8 रन हासिल किए थे। अब भी भारत ऑस्ट्रेलिया से 75 रन पीछे है। भारत को अगर इस मैच में बने रहना है तो एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। भारत को इस वक़्त मजबूत साझेदारी की जरुरत है। कप्तान रोहित शर्मा और गिल को एक मजबूत और ठोस शुरुवात देना होगा। मध्यक्रम में पुजारा, कोहली और अय्यर से काफी उम्मीदें है।

