प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले समस्त लोगों को बधाइयां दीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते को लेकर नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इसकी नींव हमने सितंबर 2018 में रखी थी। मुझे खुशी है कि आज पीएम शेख हसीना के साथ इसका उद्घाटन करने का अवसर आ गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया शेख हसीना का अभिनंदन
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह पाइपलाइन बांग्लादेश के विकास को और गति देगी, और दोनों देशों के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी का भी उत्कृष्ट उदाहरण रहेगी। उन्होंने आगे कहा इसी का परिणाम है, कि कोविड महामारी के दौरान हमें रेल नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश को ऑक्सीजन आदि भेजने में सुविधा रही। उनके इस दूरदृष्टि भरे विज़न के लिए मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना जी का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं।
‘उत्तम उदाहरण है’
पीएम मोदी ने कहा कि कितना शुभ संयोग है, कि आज का यह उद्घाटन, बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म जयंती के एक दिन बाद हो रहा है। बंगबंधु के ‘शोनार बांग्ला’ विजन में पूरे क्षेत्र का मैत्रीपूर्ण विकास और समृद्धि शामिल था. यह संयुक्त प्रोजेक्ट उनके इस विज़न का उत्तम उदाहरण है.

