भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुरुवार सुबह 9:30 बजे से शुरु होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि एक तरफ भारत टेस्ट में पहले पायदान पर आना चाहेगी तो वही ऑस्ट्रेलिया 19 साल बाद भारत की धरती पर सीरीज जीतना चाहेगी।
सबसे पहले कब आमने सामने हुए थे भारत और ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 नवंबर 1948 को पहली बार टेस्ट मैच खेला गया था। तब से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुल 102 टेस्ट मैच हुए। ऑस्ट्रेलिया ने 43, जबकि भारत ने 30 मैच जीते। ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है लेकिन भारत में ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने के लिए 19 सालों से इंतजार कर रही है।
भारतीय जमीन पर भारत का दबदबा रहा है। भारतीय टीम का स्पिन अटैक हमेशा से काफी शानदार रहा है। इस बार भी भारत के काफी शानदार स्पिन अटैक है। रविचंद्रन अश्विन के ऊपर इस बार भी स्पिन नेतृत्व सँभालने का जिम्मा रहेगा। तो वही अश्विन का साथ निभाने के लिए रविंद्र जडेजा, चाइनामैन कुलदीप यादव और अक्षर पटेल हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में भारतीय टीम के पास मोहम्मद शमी, सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट है। बुमराह अनफिट होने के कारण टीम से बाहर है। बुमराह की कमी भारतीय टीम को खल सकती है।
अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता की विषय बनी हुयी है। पिछले 2 साल से रोहित शर्मा कभी फॉर्म तो कभी इंजरी से जुझते हुए नजर आयें हैं। विराट कोहली की बात की जाए तो वह भी काफी समय से कुछ कमाल करते नहीं नजर आए है।
विराट कोहली के बल्ले से आंखरी बार साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक निकला था। हालाँकि ख़ुशी की बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा अच्छे फॉर्म में है।
जो मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। विकेट कीपर के तौर पर ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन या केएस भरत को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
बहरहाल अगर कल की नागपुर की मौसम की बात करें तो कल धूप खिली रहेगी और ऐसा ही मौसम लगभग पांचों दिन रहेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगी। अब अगर पिच पर नजरें डालें तो स्पिनर्स की मददगार होने वाली पिच हो सकती है। बता दें कि यहाँ अबतक 6 टेस्ट मैच खेला गया है जहाँ पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 बार तो पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 2 बार जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं, एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल/सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव/अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन अगर, नाथन लायन, मिचेल स्वेप्सन और स्कॉट बोलैंड।

