IND vs ENG: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के बाद निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली के नाम वापस लेने के फैसले की जानकारी दी. बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से हटने के फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा किया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ”विराट कोहली ने बीसीसीआई से निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से अपना नाम वापस लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.”
विराट के फैसले का सम्मान
इसमें आगे बताया गया, “विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के साथ चर्चा की और कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ निजी परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और अविभाजीत ध्यान की मांग करती हैं।” विज्ञप्ति में आगे कहा गया, “बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है, और टीम प्रबंधन स्टार बल्लेबाज का समर्थन करता है। वे श्रृंखला में टीम के बाकी सदस्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।”
बीसीसीआई ने किया यह आग्रह
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि बीसीसीआई मीडिया और प्रशंसकों से आग्रह करता है कि वे इस समय विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और व्यक्तिगत कारणों पर अटकलें लगाने से बचें। फोकस भारतीय टीम को सपोर्ट करने पर रहना चाहिए.’
विज्ञप्ति के अंत में कहा गया कि कोहली के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका था, जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे. हालाँकि, कोहली द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा की जाएगी।

