टैक्स से जुड़े मामले में मीडिया संस्थान बीबीसी के मुंबई और दिल्ली स्थित कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। आयकर विभाग के अधिकारी बीबीसी कार्यालय में कागजों को खंगाल रही है। बता दें कि बीबीसी पर यह छापा अंतर्राष्ट्रीय टैक्स में गड़बड़ी को लेकर पड़ी है। बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग की अभी सर्चिंग चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारियों को फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है। सभी कर्मचारियों को एक ही कमरे में रखकर उनका मोबाइल जब्त कर लिया गाय है। मुंबई के बीबीसी दफ्तर में किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि, अभी तक इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बीबीसी आईटी रेड पर राजनीति तेज
बीबीसी कर्यालय पर छापे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने ट्वीट कर रेड को अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, “पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया… अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल.”
सनद रहें कि हाल ही में बीबीसी ने गुजरात दंगे पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जो काफी चर्चा में रहा। इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से देश में काफी बवाल हुआ था। केंद्र सरकार ने इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को प्रौपेगैंडा पीस बताते हुए बैन कर दिया था। केंद्र सरकार ने जारी बयान में कहा था कि ये डॉक्यूमेंट्री एक तरफ के नजरिए को दिखाता है जिसके चलते स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई। हालांकि, सरकार के रोक लगाने के बावजूद, कई विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में स्क्रीनिंग की गई। दिल्ली के जेएनयू में इसको लेकर भी काफी बवाल हुआ था।

