रिपोर्ट: निशांत शर्मा
नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्हें कानून का भी खौफ नहीं रहा है एक बार फिर नोएडा के बरौला टी पॉइंट के नजदीक हथियार का भय दिखाकर बेखौफ अपराधियों ने मोबाइल फ़ोन, पर्स नगदी लूट ली। पर्स में नकदी के अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी थे। बाइक सवार अपराधियों की संख्या तीन बताई गई है। हथियार के बल पर लूट की घटना करने के बाद तीनों अपराधी भाग निकले। घटना 25 अगस्त सुबह 4 बजे की है। वह ड्यूटी खत्म कर सेक्टर 98 से घर आ रहे थे तभी बरौला टी पॉइंट के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आए और हथियार दिखाकर पर्स और मोबाइल छीन लिया विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी पर्स में नगदी के अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी मौजूद थे। मामले को लेकर पीड़ित बरौला गांव निवासी निखिल कुमार ने तीन अज्ञात अपराधियों के प्राथमिकी थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है।
नोएडा जोन के उच्च अधिकारियों ने कहा जल्द बदमाशों को पकड़कर की जाएगी कार्रवाई
नोएडा जोन के उच्च अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा और इन बदमाशों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है जिससे पहचान कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोग भी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पुलिस की ग्रस्त और सुरक्षा की कर रही मांग
वहीं बढ़ती घटनाओं को लेकर लगातार बेखौफ बदमाश मोबाइल, चेन लूटपाट की घटनाएं कर रहे हैं जिससे स्थानीय रहने वाले लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं राजीव कुमार नाम के व्यक्ति ने ट्वीट कर पुलिस गश्त और सुरक्षा की मांग की है।
डीसीपी नोएडा जोन द्वारा थाना प्रभारी को दिए निर्देश
नोएडा जोन के डीसीपी द्वारा क्षेत्र में प्रभावी गस्त/चेकिंग हेतु थाना प्रभारी सेक्टर-49 नोएडा को निर्देशित किया गया है।

