Noida: नोएडा में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी-चौखड़ी गांव की है, जहां एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका की पहचान रेखा गुप्ता के रूप में की है, जिसकी हत्या उसके पति सर्वेश गुप्ता और उसके भतीजे पवन गुप्ता ने की है।
रेखा की हत्या के पीछे की वजह
पुलिस के मुताबिक सर्वेश और पवन ने अवैध संबंध के शक में रेखा की हत्या की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार की शिकायत पर सर्वेश और पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के तहत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें..
पुलिस का दावा, जल्द ही खुलासा होगा
पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रेखा के चरित्र पर पति का शक ही हत्या के पीछे मुख्य कारण था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। जांच में तेजी लाने के लिए एक टीम गठित की गई है।

