मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी और मन में यही सवाल आएगा कि ऐसे लोगों के अंदर का जमीर, इंसानियत बुरी तरह से मर ही गया हो। दरअसल मुंबई में एक 56 साल का शख्स लिव-इन रिलेशनशिप में अपनी रूम पार्टनर के साथ रहता था लेकिन शख्स को अपनी पार्टनर पर शक होता था कि उसका कहीं और अफेयर चल रहा है जिसके बाद लड़की और शख्स में झगड़े शुरू हो गए और लड़की ने जहर खाकर अपना जान दे दी लेकिन इसके बाद जो हुआ वो आपको चौंका देगा, झकझोर देगा दरअसल मनोज साने ने अपनी प्रेमिका सरस्वती वैद्य के शरीर के टुकड़े करने शुरू कर दिए और कुकर में उबाल के मिक्सी में पीसकर अपने घर के पीछे गटर में डाल दिए।
56 साल का मनोज साने और 32 साल की सरस्वती वैद्य पिछले तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे लेकिन बुधवार (7 जून) को इस बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तभी उन्होने इसकी सूचना नयानगर पुलिस थाने को दी। इस खौफनाक घटना से प्यार जैसे पवित्र शब्द का लोंगो से भरोसा उठता चला जा रहा है। बीते कुछ समय से देश में कई दर्दनाक प्यार में मौतें आपसे छिपी नहीं है।
पुलिस ने मनोज साने को हिरासत में ले लिया है और घर से हत्या में इस्तमेला होने वाले घरेलू सामान सहित शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है और फिलहाल पुलिस इस झकझोर देने वाली घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती और आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया जाएगा।

