मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है आरोपियों को फांसी देने की आवाज उठ रही है। बता दें मणिपुर में मई से जातीय हिंसा भड़की हुई है और 4 मई को महिलाओं के साथ पुरूषों ने निर्वस्त्र कर परेड कराई और दो महीने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पूरे देश की महिलाओं की इज्जत को झकझोर कर रख दिया।
अब तक मणिपुर की हिंसा में 160 लोग मर चुके हैं। कई महिलाओं को अगवा करके उनके साथ गैंगरेप किया गया और उनका कत्ल कर दिया गया। ऐसी ही एक महिला की मां ने अपनी बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना की खौफनाक कहानी बताई जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप उठेगी।
एक मां के लिए तो जैसा पहाड़ सा टूट पड़ा मणिपुर में जब उसे पता लगा कि उसकी बेटी के साथ रेप कर के मौत के घाट उतार दिया गया। पहले फोन पर धमकी दी गई कि अपनी बेटी को जिंदा देखना चाहते हो या मरा हुआ हालांकि बाद में उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी थी। महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी उन्हीं महिलाओं में शामिल थी जिनको निर्वस्त्र किया गया था और उससे पहले 7 पुरूषों ने कमरे में भी महिलाओं को बंद रखा था।
मदद के लिए महिलाएं चीखती रहीं लेकिन भीड़ में से कोई उन महिलाओं की इज्जत के खिलाफ आवाज नहीं उठाया और भीड़ ने ही उन पुरूषों को हमले के लिए उकसाया था। महिला की मां ने बताया कि जब उसने अपनी बेटी को फोन किया तो कॉल एक अन्य महिला ने उठाया तो मां ने पूछा कि वो अपनी बेटी को जिंदा या मुर्दा कैसे भी देखना चाहती है लेकिन फोन कट गया और कुछ दिन बाद मां को खबर मिलती है कि उसकी बेटी दुनिया से जा चुकी है।

