आज कल देश में क्राइम की वारदात को देखते हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहें, मध्यप्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंद यादव जौनपुर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में ढेर हो गया। स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा की पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया ढेर कर दिया मुठभेड़ के दौरान एसओजी टीम के सत्य प्रकाश सिंह के हाथ में भी गोली लग गई।
जौनपुर से लेकर मध्य प्रदेश व तमाम जनपदों में लूट हत्या करने वाले अपराधी के साथ बीती रात जौनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई 30000 इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
आनंद यादव मध्यप्रदेश का इनामी बदमाश था और वह यूपी के भी कई जिलों में सक्रिय था। पिछले दिनों आनंद यादव के गैंग ने 15 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
उक्त गैंग के द्वारा जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, सतना व आदि जनपदो में लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। थाना बक्शा अंतर्गत अलीगंज के पास तड़के हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश आनंद को हॉस्पिटल लाया गया जहां वह मृत घोषित किया गया। जौनपुर व सतना ,मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ हुई।
जानकारी के मुताबिक मृतक बदमाश आनंद यादव ने जौनपुर, वाराणसी और आजमगढ़ में कई वारदातों को अंजाम दिया था, उसके ऊपर, हत्या, डकैती और रंगदारी मांगने के भी कई मुकदमे दर्ज थे। सीएम योगी ने सदन में कहा था कि देश में कोई भी माफिया बचेगा नहीं सबको मिट्टी में मिला देंगे जो उन्होनें बोला वो कर के साबित भी कर रहें हैं।
सीएम योगी ने अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और देश को अपराध मुक्त करने का लक्षय है। योगी के इस ताबड़तोड वाले एनकाउंटर से आज सभी बदमाशों की रात दिन की चैन वाली नींद खराब हो चुकी है और उनके मन के अंदर डर बैठ चुका है कि अगला शिकार हम ही ना हो जाए।
बदमाश योगी के बयान और प्रशासन की कार्यवाही के बाद डरे हुए नजर आ रहे हैं और थर थर कांपते हुए गले में तख्ती लटकाकर सरेंडर करने पहुँच रहे हैं। तो आप इन बातों से अंदाजा लगा सकते हैं कि अपराधी और माफिया डरे हुए हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यवाही से वो थर थर कांप रहे हैं क्योंकि योगी सरकार धड़ाधड पुलिस के जरिए एनकाउंटर करने में जुटी हुई है।

