अगर आप दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली मेट्रो की सवारी करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। होली के दिन आप कहीं जाने का प्लान बना चुके है या बनाने का सोच रहे है तो जरा यह खबर पढ़ लीजिए अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरससल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने होली के त्योहार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी ने मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। बयान जारी कर डीएमआरसी ने कहा कि होली के त्योहार के दिन यानी 8 मार्च को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 02:30 बजे तक मेट्रो की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। लोगों को इस दौरान अपने सुविधानुसार ही प्लान बनाने होंगे।
होली के दिन दोपहर बाद 02:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी। जो सामान्य रूप से जारी रहेंगी और अपने समय के अनुसार ही मेट्रो चलती रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 8 मार्च को दोपहर 2.30 बजे के बाद फिर से शुरू होंगी।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने होली के त्योहार के दिन यह फैसला इसलिए लिया है ताकि मेट्रो कर्मचारी और लोग होली के पर्व को मना सकें।

