Aligarh News : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार में नेताओं के अजीबो गरीब हरकते और बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। नेताओं की इन हरकतों से आप खुद को हसने से रोक नही पाएंगे। इस बीच उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ सीट से निर्दलिए उम्मीदवार केशव देव का निराले अंदाज में चुनाव प्रचार करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो आपको हैरान कर देंगे।
लोकसभा चुनाव में चपल मिला है चुनाव चिन्ह
दूसरे चरण में होने वाले मतदान के दौरान उत्तरपदेश के अलीगढ़ सीट पर भी वोटिंग होगी। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार केशव देव अपने इलाके में चपल की माला पहन प्रचार करते हुए नजर आ रहें। इसके पीछे की वजह चुनाव में उनका चुनाव चिन्ह चपल होना हैं।
लोकसभा चुनाव जीत प्रधानमंत्री बनने का दावा
चपल की माला पहन लोकसभा के प्रचार में व्यस्त निर्दलीय प्रत्याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें वो जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वो इस चुनाव में जीत जाते हैं तो देश का अगला प्रधानमंत्री वही होंगें। ज्ञात हो कि इससे पहले केशव की 7 चप्पलों की माला पहन चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो वायरल हुआ हुआ था
मैदान में 14 उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच अलीगढ़ जिले की सीटें भी पार्टीयों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इस सीट पर दूसरे चरण यानि 29 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं। अलीगढ़ से स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें केशव देव गौतम भी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

