लोकसभा चुनाव में यूपी में बेहतर जीत के बाद, कांग्रेस नेता पहली बार अपनी बहन Priyanka Gandhi के साथ रायबरेली पहुंचे। लोकसभा में जीत के लिए गांधी ने रायबरेली की जनता को धन्यवाद किया। इस दौराण गांधी ने लोगों से कहा कि कांग्रेस और रायबरेली का रिश्ता बहुत पुराना है जो यहां के खेतों से शुरु हुआ है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई नेता स्वार्थी नहीं है।
Priyanka Gandhi का वाराणसी से जीत अंतर दो तीन लाख होता : राहुल
कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष ने कहा कि आप ने मुझे जीत दिला कर मेरी राजनीति बदल दी। अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि हमने नफरत के बाजार में महोब्बत की दुकान खोलने में सफलता पाई, अभी और दुकान खोलनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो वो जीत जाती और उनके जीत का अंतर भी दो तीन लाख होता। राहुल ने सभा में संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
दोगुना उत्साह से हम काम करना जारी रखेंगे : Priyanka Gandhi
इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पार्टी के जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोगों ने हमारे लिए जो उत्साह दिखाया है, उसके दोगुना उत्साह से हम काम करना जारी रखेंगे।
अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस की बड़ी जीत
ज्ञात हो कि अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। अमेठी में जहां पार्टी नेता केएल शर्मा ने डेढ़ लाख के अंतर से जीत दर्ज की । वहीं रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने साढ़े 3 लाख वोटों मे चुनाव जीता

