आस्ट्रेलिया के कंगारूओं ने भारत को उनके घर में ही 6 विकेट से हरा दिया (ICC World Cup) भारत में जहां इस हार का गम है खिलाड़ी भी मायूस हैं तो वहीं कंगारू ट्रॉफी जीतकर जश्न मना रही है लेकिन सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी Mitchell Marsh ने वर्ल्ड कप का अपमान करके घटिया करतूत की जिससे लोग आग बबूला हो गए हैं और आस्ट्रेलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी Mitchell Marsh विश्व कप पर रखे पैर तो भड़क उठे लोग
वो कहावत तो आपने सुनी होगी जो चीज़ जिसके पास होती है उसको कदर नहीं होती अगर भारत विश्व कप की ट्रॉफी जीतता तो उसे पूजता क्योंकि वो जानते हैं कि कितनी मेहनत से ये हासिल होती है (ICC World Cup) लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी Mitchell Marsh ने कप पर पैर रखें हुए हैं वो अपने हाथ की मुठ्ठी बनाकर जीत का इशारा भी करते हुए नजर आ रहे हैं उनके चेहरे पर घमंड साफ दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोगों ने कहा जीतकर भी आस्ट्रेलिया हमारी नजर में गई हार
मिचेल मार्श नशे में चूर दिखाई दे रहे हैं। वो जीत के नशे में ये भी भूल गए कि ये विश्व कप की ट्रॉफी है और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। (ICC World Cup) इस सब के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पोर्ट स्टाफ के लोग भी उनके पास बैठे हैं और बाकी टीम के खिलाड़ी भी उनके आस पास ही होंगे लेकिन कोई भी उनको ऐसा करने से नहीं रोकता है ये अपने आप में ही अजीब बात है। विदेश में इसी तरह से जश्न मनता है ये सब जानते हैं लेकिन भारत के लोगों के इमोशंस काफी हर्ट हुए जिसके बाद आस्ट्रेलिया की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करते हुए लोग लिख रहें हैं जीतकर भी हार।
वर्ल्ड कप की रिस्पेक्ट नहीं है तो आस्ट्रेलियंस जीत के भी हारे हुए लोग (फैंस)
यूजर ट्रॉफी के इस अपमान से इतने भड़के हुए हैं कि सोशल मीडिया पर आस्ट्रेलिया की जमकर आलोचना कर रहें हैं एक ने लिखा अगर इन्हें वर्ल्ड कप की रिस्पेक्ट नहीं है तो ये जीत के भी हारे हुए लोग हैं। (ICC World Cup) तो वहीं अन्य ने लिखा आस्ट्रेलिया के लिए ये जीत इमोशंस की नहीं कॉम्पटीशन जीतने की है लेकिन भारत के लिए वर्ल्ड कप एक इमोशंस है हारकर भी हिटमैन कप्तान रोहित ने दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर 1983 की पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप फोटो वायरल हो रही है जिसमें कपिल देव वर्ल्ड कप को अपने सिर पर उठाएं हुए हैं दरअसल ये फोटो सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रेंड कर रही है कि जहां भारत वर्ल्ड कप के वैल्यू, इमोशंस को समझता है, उसका सम्मान करता है तो दूसरी तरफ आस्ट्रलिय़ंस वर्ल्ड कप का अपमान करके इसकी वैल्यू को जीरो कर देते हैं उनको कदर नहीं होती है।
आस्ट्रेलिया का ये घमंड टूटेगा (फैंस)
एक यूजर ने लिखा आस्ट्रेलिया का ये घमंड टूटेगा आगे आने वाले समय में जब हार का सामना कंगारू करेंगे तब पता लगेगा। (ICC World Cup) एक अन्य ने लिखा कि आस्ट्रेलिया खेल को खल की तरह लेता है लेकिन भारत में इमोशंस और हाइप क्रिएशन इतना हो जाता है कि जिससे प्रेशर बढ़ने के काऱण भारत जीत के पास होते हुए भी हार जाता है। जहां आस्ट्रेलिया में टीम के लिए जश्न मन रहा है तो भारत में आस्ट्रेलिया को जीतकर भी हारा हुए मान रहे हैं क्योंकि WORLD CUP ट्रॉफी को पैर के नीचे रखकर अपमान करके वो जीतकर भी गिर गए।

