Fake Call Scam: आज कल लोग फोन के आदि होते जा रहे हैं। Fake Call भी उठा रहे हैं। अगर आप भी Fake Call का जबाव देते हैं तो सावधान हो जाईए। स्कैमर्स ने अब स्कैम करने का नया हथकंडा अपनाया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की के पास Fake Call आया था। जिसे उसने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताते हुए यह कह रहा है कि आपके बेटे को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बेटे ने गुनाह कबूल नहीं किया…. 6 लाख रूपये जुर्माना…
वीडियो में दिख रही लड़की को व्हाट्सएप पर फोन आया। फोन करने वाले ने पहले शहर का नाम पूछा फिर पूछने लगे कि आपके कितने बेटे हैं। इसके अलावा भी कुछ निजी जानकारी मांगी। लड़की ने कहा कि वह गाज़ियाबाद में रहती है। उसके दो बेटे हैं जो दिल्ली में रहते हैं। बड़े बेटे का नाम रवि कुमार है। स्कैमर ने कहा, आपके बड़े बेटे को रेप के आरोह में दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्कैमर ने आगे कहा कि आपके बेटे ने गुनाह कबूल नहीं किया है। उसे आरोपियों का दोस्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इन्हें 10 साल की जेल के साथ 6 लाख रूपये का जुर्माना लग सकता है। इस पर लड़की ने कहा कि, “उसने गलत किया है तो गिरफ्तार कर लें। हमने उसे यह सब नहीं सिखाया है। वह हमारे लिए मर गया है।” इस पर स्कैमर ने फोन रख दिया।
ये भी पढ़ें: शाहनवाज की हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने मामले में दोषी करार सुमित के लिए आज कोर्ट तय करेगा सजा
क्या कह रहे हैं इंटरनेट यूजर्स
इंटरनेट यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इन स्कैमर्स से कभी इतनी बातें मत करो, मनोरंजन के लिए भी नहीं। वॉयस क्लोनिंग और सिंथेटिक आवाज उत्पन्न करना अब बहुत आसान हो गया है। आप उन्हें क्लोन करने के लिए पर्याप्त रिकॉर्डिंग दे रही हैं। वह इस आवाज का प्रयोग आपके दोस्तों या परिवार के साथ स्कैम करने के लिए कर सकते हैं। सावधान रहें और भोले मत बनें।’
एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘स्कैमर्स के साथ बातचीत करके आप उन्हें अपनी आवाज के सैंपल और बोलने का तरीका पता करने में मदद कर रही हैं। आजकल सोशल मीडिया प्रोफाइल तक पहुंच बहुत आसान है, इसलिए वो आपकी टोन, चेहरे को क्लोन कर सकते हैं और आपके नाम और पहचान का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर आपके कनेक्शंस के साथ स्कैम कर सकते हैं।’

