इन दिनों देश में एक लव स्टोरी के काफी चर्चे हैं पब्जी से शुरू हुई सीमा –सचिन की कहानी भारत-पाकिस्तान में छाई हुई है। सीमाओं को तोड़कर सीमा ने नेपाल के पशुपतिनाथ में सचिन ने शादी की। कहते हैं ना प्यार मजहब नहीं देखता ना कोई सीमा इसको सच साबित करना का सही उदाहरण सीमा ने पेशा किया है सचिन यानि अपने प्यार के लिए गैर कानूनी तरीके से भारत दाखिल हुईं।
गेम ने बनाई जोड़ी चारों तरफ छाई
प्यार कहीं भी कभी भी किसी से भी और किसी भी वक्त हो सकता है। फेमस गेम पब्जी से सीमा और सचिन को लव हुआ और सीमा अपने चार बच्चों के साथ निकल पड़ी अपने प्यार सचिन के लिए। अब सीमा ने अपनी पूरी कहानी सुनाई है और बताया कि उन्होनें सचिन से सच्ची मोहब्बत को पूरा करने के लिए अपने परिवार और पहले पति से झूठ बोला। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने कहा है कि वो अपने बच्चों को वापस चाहता है।
वहीं सीमा के पहले ससुर ने कहा कि वो 7 लाख रुपये और 7 तोला सोना लेकर भागी है। सीमा की तरफ से ये कहा गया था कि पाकिस्तान में उसने 12 लाख का अपना घर बेचा और 6 लाख रूपये उसने भारत में चोरी से घुसने के लिए इस्तेमाल किया। सीमा ने खुद कहा कि उसका पति गुलाम ही उसे ये पैसे देता था जिसे उसने भारत में आने के लिए इस्तेमाल किए।
सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है और बच्चों के नाम भी हिंदू में बदल दिए हैं। साड़ी, बिंदी, और माथे में सिंदूर सीमा भारत के रंग में रंग गईं हैं लेकिन अभी भी बहुत सी बातें हैं जिनसे पर्दा उठना है, पहला सवाल तो यही खड़ा हो रहा है कि पुलिस ने सीमा के पास मोबाइल 5 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड जब्त किया गया। उसके फोन बुक में पाकिस्तान से कई कॉन्टैक्ट नंबर हैं। फोन और सिम कार्ड की जांच फॉरेंसिक टीम की तरफ से की जा रही है।
सीमा अपने साथ एक सीडी भी लेकर आई है, जो 2014 में हुई उसकी पहली शादी की है। उसके पास से कुछ डॉक्युमेंट मिले हैं, जिसमें पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ ही पासपोर्ट, फैमिली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, शादी का सर्टिफिकेट, फ्लाइट की टिकट बरामद की गई है। इन सबसे ये लग रहा है कि प्यार के बहाने कहीं देश पर जासूसी करने के इरादे से सीमा ने भारत में एंट्री तो नहीं ली अब ये तो तब पता लगेगा जब पुलिस अपनी जांच पूरी करेगी।

