देश की राजधानी दिल्ली अपराध का शहर हो चुकी इस बात को आप लोग जानते हैं कि आए दिन खौफनाक घटनाएं सुनने में, देखने में आती रहती हैं अब फिर एक बार दिल्ली के द्वारका इलाके से एक क्रूरता भरी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है एक नाबालिग लड़की को नौकरानी बनाकर बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया है।
दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ हुई क्रूरता
दिल्ली का द्वारका ऐसा इलाका है जो घटनाओं को लेकर जाना जाता रहा है 16 दिसबंर साल 2012 को द्वारका में ही निर्भया का रेप किया गया था और इस बार 10 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर की नौकरानी बनाकर प्रताड़ित किया गया। बता दें मासूम बच्ची को महिला पायलट और उसके पति ने प्रताड़ित किया जिसके बाद भीड़ ने पति की तो जमकर पीटा।
महिला पायलट ने बताया कि बच्ची ने चोरी की थी इसके लिए उसने लड़की टॉर्चर किया। सूत्र से ये भी सामने आया है कि महिला ने बच्ची के साथ मारपीट कर उसे कई जगहों पर जलाया भी था। मौका पाकर बच्ची किसी भी तरह से घर से भागने में कामयाब रही और बाहर आकर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
जानकारी सामने आई है कि महिला और उसके पति ने दो महीने पहले एक 10 साल की लड़की को घर के काम करने के लिए रखा था। लड़की के एक रिश्तेदार ने उसके हाथ पर चोट के निशान देखे थे इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वे लड़की को पीटते हैं जिसके बाद भीड़ ने इस क्रूरता पर पति-पत्नी को जमकर पीटा।
पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया। इसमें लड़की के शरीर पर चोट और जलने के कई निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक़ पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 342 और चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची की कांउसलिंग की जा रही है।

