बारिश ने मौसम को खुशनुमा तो कर दिया है लेकिन आफत भी उतनी ला दी है सड़को पर जलभराव हो गया है जिससे घंटो लंबा जाम लग रहा है और रोज काम पर जाने वालों के लिए दिक्कत हो रही है।
राजधानी दिल्ली के कई इलाके तो समुद्र बन गए हैं, सीएम केजरीवाल ने ट्विट कर लिखा है भारी बारिश के चलते जहां जहां जलभराव ज्यादा हुआ और लोंगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहां हमारी सरकार सभी मंत्रियों, मेयर और अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजेगी और जो इस बारिश के चलते पीड़ित लोग हैं उनको सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराएगी।
बता दें इस बार बारिश ने 4 दशक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मॉनसून की पहली बारिश के दूसरे दिन यानि रविवार को सुबह से जोरदार बारिश से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरूग्राम, फरीदाबाद में सड़के तालाब बन चुकी हैं। लोंगो को बारिश राहत दे रही है लेकिन सड़को पर भरा पानी और लंबा जाम समस्या बना हुआ है साथ ही सड़को के किनारे कूड़े का ढेर भी पानी से तैरते हुए बह रहा है इससे साफ प्रशासन की बड़ी लापारवाही है।

