हाथरस में धार्मिक आयोजन (Satsang Stampede) के बाद मची भगदड़ में 122 लोगों की जान चली जाने की दुखद घटना से पूरा देश और उत्तर प्रदेश सदमे में है। घटना के बाद से ही नारायण साकर उर्फ भोले बाबा फरार है। पुलिस तब से बाबा को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
नोएडा के नया गांव के डूब इलाके में है आश्रम
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार भोले बाबा का नोएडा में भी आश्रम है। नारायण साकर उर्फ भोले बाबा का नोएडा के नया गांव के डूब इलाके में स्थित बाबा के भव्य आश्रम में फिलहाल कुछ लोग रहते हैं। पुलिस ने इस आश्रम की भी तलाशी ली है, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार इस जगह पर बाबा समय समय पर Satsang करते रहते हैं।
आश्रम में हुए थे 2022 में कई Satsang
कथित तौर पर यहां 2022 में कई कार्यक्रम हुए थे। घटना के बाद बाबा के नोएडा आश्रम के अस्तित्व का पता चलने पर नोएडा पुलिस ने उस स्थान का दौरा किया। वहां के कुछ निवासी बाबा के भक्त होने का दावा करते हैं और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हैं। बताया जाता है कि इस आश्रम में 2022 में कई कार्यक्रम हुए, लेकिन करीब एक साल से यहां कोई गतिविधि नहीं हुई है। यह आश्रम कब स्थापित हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि यहां बाहर से भी श्रद्धालु आकर रुकते हैं और बाबा की सेवा करते हैं।

