कर्नाटक सेक्स वीडियो स्कैंडल मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को जर्मनी से आते ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के बाद उन पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों की SIT द्वारा जांच की जा सकती है।
आज कोर्ट में पेश होंगे रेवन्ना
अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार किए गए निलंबित जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आज कोर्ट में पेश किए जाने से पहले जल्द ही मेडिकल जांच के लिए बाहर ले जाया जाएगा। हसन सांसद को शुक्रवार को जर्मनी से आने के तुरंत बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों पर उन्हें विशेष जांच दल (SIT) द्वारा जांच का सामना करना पड़ सकता है।
हासन सांसद पर क्या हैं आरोप ?
एक महीने से फरार चल रहे प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्नाटक सरकार की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। राजनयिक पासपोर्ट पर देश छोड़ने के लगभग एक महीने बाद, वह बर्लिन, जर्मनी से भारत लौटे, और उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ज्ञात हो की रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया गया है।

