हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है और साथ ही केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है। पुलिस ने 22 लोंगो पर FIR दर्ज की है और हिंसा के मामले में 15 लोंगो को गिरफ्तार कर लिया गया है और 150 लोंगो से पूछताछ की जा रही है।
बता दें 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा के दौरान तभी यात्रा पर पथराव हो गया इस बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की थी इतना ही नहीं मोनू मानेसर ने कहा था कि वह खुद भी इस रैली में शामिल होगा हालांकि मोनू मानेसर इस यात्रा में नहीं आया लेकिन बिट्टू बजरंगी नाम के कथित गोरक्षक के शामिल होने पर तनाव बढ़ा। नूंह में दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल काटा और तभी यह पथराव हुआ।
जमकर पथराव हुआ दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए और करीब 90 गाडियों को जला डाला गया। नूंह में हुई हिंसा में दो होमगार्ड समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और अन्य लोग नूंह में हुई हिंसा में घायल हो गए जिसके बाद जिले में धारा 144 लगा दी गई है 2 अगस्त तक के लिए। हिंसा की गुरूग्राम, फरीदाबाद तक भी पहुंची, गुरूग्राम में हिंसक भीड़ ने मस्जिद में आग लगा डाली और एक की मौत हो गई थी जिसके बाद गुरूग्राम, फरीदाबाद में भी धारा 144 लगा दी गई और 10वीं और 12वीं की 2 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है।

