स्वतंत्रता दिवस के दिन नोएडा के सेक्टर-63 में पुलिस ने मंगलवार को हर्ष फायरिंग करने पर लाइसेंसी बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी कंपनी के कारिडोर में हर्ष फायरिंग कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि छिजारसी में किराए के मकान में रहने वाले लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मंगलवार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। लक्ष्मीकांत मिश्रा एक कंपनी में बतौर गार्ड के रूप में काम करते है।
फायरिंग की वजह से आम लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से इलाहाबाद का रहने वाला है। वह एक कंपनी में गनमैन है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरसअल आरोपी का फायरिंग करते हुए वहीं खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो आठ सेकेंड का है। जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक फायर करता है। इसके बाद बंदूक की नली को खाली करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी ने पुलिस को टि्वट कर आरोपी पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर आरोपी को कंपनी के बाहर से गिरफ्तार करते हुए। बंदूक को जब्त किया।

