हो जाओ सावधान शुद्ध बताने वाला पिज़्ज़ा हट अपनी कसौटी पर नहीं खरा उतर पाया है, हापुड़ स्थित दिल्ली रोड़ पर बने पिज्ज़ा हट ग्राहकों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पिज़्ज़ा हट से तीन नमूनों की सेंपलिंग हुई लेकिन इसमें पिज्ज़ा हट फेल हो गया। वहीं पिलखुवा की मदर डेयरी यूनिट से दूध का का सैंपल लिया गया जिसमें दूध की शुद्धता फेल हो गई।
अब आप सोच सकते हैं कि कोई भी चीज़ जो आजकल हम खा रहें, या पी रहें वो हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित पिज्ज़ा हट के सैंपल लिए गए, और यहां का पिज्ज़ा भी खरा नहीं उतर पाया। सैंपल लेते वक्त पिज्जा हट के मैनेजर ने खाद्य उपायुक्त से अभद्रता भी की।
हापड़ में मलाई पनीर ,मसाले, चिली फ्लेक के नमूने भी फेल हो गए। दोनो मामलों मे ADM कोर्ट में मुकदमा चलेगा।

