हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित पटना मोड़ के सामने मंगलवार की रात पशुओं के खल चुरी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है।
मानकों को ताक पर रख आबादी के बीच चल रही थी खल चुरी की फैक्ट्री सूर्या एग्रोमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से है खल चुरी की फैक्ट्री में देखते ही देखते फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप लिया। मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़ की दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
आग के भीषण विकराल रूप से फैक्ट्री के बॉलर में जोरदार ब्लास्ट भी हो गया और आसपास के लोगों में अफरातफरी और भगदड़ गई ADM व पुलिस के आलाधिकारीयों ने मौके पर पहुंच घटना पर रखी नजर आग का विकराल रूप देख अधिकारीयों ने आसपास की जगहों को खाली कराया गया आग लगने के कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा है और अगर फैक्ट्री खुली होती तो और भी बड़ा भयानक हादसा हो सकता था। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

