वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर में ASI के सर्वे का आज चौथा दिन है और सावन के सोमवार की वजह से सर्वे के समय में बदलाव किया गया है आज यानि 7 अगस्त को ज्ञानवापी का सर्वे ASI की टीम सुबह 10 बजे से करेगी क्योंकि भगवान भोले के सावन का सोमवार है तो ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार आते है, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
वहीं रविवार को ज्ञानवापी की संरचना समझने के लिए सैटालाइट के जरिए 3डी मैपिंग की गई। ज्ञानवापी के तीनों गुंबदो का सर्वे किया गया। रविवार को काम सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला था सर्वे में 58 ASI के लोग मौजूद रहे, 8 हिंदू पक्ष के लोग और 3 मुस्लिम पक्ष के लोग मौजूद रहे। कोर्ट के आदेशानुसार सर्वे की टीम को 2 सिंतबर तक रिपोर्ट देनी है।
वहीं मुस्लिम पक्ष लगातार मस्जिद को लेकर कई तरह की अफवाहे फैलाने का आरोप लगा रहा है। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्वे को लेकर मीडिया द्वारा कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है कि यहां हिन्दू प्रतीक मिले हैं अगर इन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष इस सर्वे का बहिष्कार करेगा।
दरअसल सर्वे के दौरान ज्ञानवापी में सबूत के तौर पर त्रिशूल, मूर्तियां, कमल और कलश के चिन्ह मिले ऐसा बयान हिंदू पक्ष की वादिनी सीता साहू ने सर्वे के बाद बाहर आकर मीडिया में दिया था जिसके बाद से मुस्लिम पक्ष काफी आहत हो गया है।

