नई दिल्ली। Gurgaon के हुडा मार्केट में एक सुरक्षा गार्ड पर मंगलवार को सात लोगों ने एक सुरक्षा गार्ड पर कथित तौर पर हमला कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा गार्ड पर इसलिए हमला हुआ क्योंकि उन्होंने लोगों की आवाजाही में बाधा डालने वाली अपनी गाड़ियां हटाने के लिए कहा था। पुलिस के अनुसार, चेहरे ढके हुए लोगों के एक समूह ने दोपहर 1.45 बजे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पीड़ित सबीर खान का पीछा किया और लाठियों से पिटाई की।
Gurgaon में सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी
घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि सबीर खान नाम का एक व्यक्ति ने तीनों हमलावरों की पहचान की है। मामले को लेकर सुरक्षा गार्ड ने कहा कि जब मैंने भागने की कोशिश की, तो उन्होंने मेरा रास्ता रोक लिया और मुझे पीटते रहे, जान से मारने की धमकी दी। उनमें से एक ने मेरी जेब में रखे मेरे फोन पर छड़ी से प्रहार किया, जिससे बैटरी में आग लग गई और मेरे कपड़े जल गए ।
Gurgaon पुलिस ने की हमलावरों की पहचान
सबीर खान जिन्होंने पहले गाड़ी मालिकों को लोगों की आवाजाही में बाधा डालकर अपना व्यवसाय करने के खिलाफ चेतावनी दी थी, ने पुलिस को बताया कि पुलिस द्वारा गाड़ियां हटाने के बाद उन्हें सोमवार रात को जान से मारने की धमकी मिली। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले, उन्होंने एक एटीएम के पास गाड़ी लगा दी, जिससे लोगों को असुविधा हुई। जब मैंने उनसे ठेला हटाने को कहा तो वे मुझे डराने-धमकाने लगे और बाजार छोड़ने का आग्रह करने लगे. सोमवार को, संयोग से, पुलिस आई और सड़क से ठेले हटा दिए, जिससे उन्हें लगा कि मैंने उनके बारे में शिकायत की है और ठेले हटवा दिए। जिसके बाद मुझे धमकी दी गई।
अपराधियों पर अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज
मामले को लेकर Gurgaon पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने सबीर खान को बाजार नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर एक अधिकारी ने कहा, “हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। फिलहाल सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में 147, 149, 341, 325, 308, 506, 120B के धाराओं में शिकायत दर्ज की है।

