ग्रेटर नोएडा थाना दादरी पुलिस द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर लोन लेने वाले एक शातिर आरोपी युवक गिरफ्तार किया हैं जिसके कब्जे से 02 अदद कीपैड फोन, 02 अदद स्मार्ट फोन, 04 अदद कम्पनी के आई कार्ड, 11 अदद आधार कार्ड, 04 अदद मतदाता पहचान पत्र, 05 अदद पैन कार्ड, 03 अदद चैक बुक, 01 अदद बैक पास बुक, 14 अदद छाया प्रति भिन्न भिन्न दस्तावेजो की, 14 अदद डैबिट कार्ड, 07 अदद क्रेडिट कार्ड, 01 अदद लैपटॉप डैल कम्पनी, 01 अदद मोहर, 12 अदद पासपोर्ट साईज फोटो भिन्न भिन्न व्यक्तियो के, नगद 3 लाख रुपये व 01 कार की बरामद।
क्या था मामला?
चार अक्तूबर को पीड़ित अभिषेक कुमार निवासी फ्लैट नं0 201, ब्लाक संख्या 56 एचआईजी अपार्टमेन्ट ओमीक्रोन द्वारा थाना दादरी पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ धोखाधडी व कुटरचित दस्तावेज तैयार कर पीड़िता के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेने की कोशिश के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।
पुलिस ने जाली दस्तावेज आरोपी से किए बरामद
थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया की पीड़ित द्वारा 4 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। उपरोक्त प्रकरण में थाना दादरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकाश मे आये एक आरोपी रमेंश कुमार पुत्र दीपचन्द्र निवासी महावीर इन्कलेव पालम दिल्ली को मय 02 अदद कीपैड फोन, 02 अदद स्मार्ट फोन, 04 अदद कम्पनी के आई कार्ड, 11 अदद आधार कार्ड, 04 अदद मतदाता पहचान पत्र, 05 अदद पैन कार्ड, 03 अदद चैक बुक, 01 अदद बैक पास बुक, 14 अदद छाया प्रति भिन्न भिन्न दस्तावेजो की, 14 अदद डैबिट कार्ड, 07 अदद क्रेडिट कार्ड, 01 अदद लैपटॉप डैल कम्पनी, 01 अदद मोहर, 12 अदद पासपोर्ट साईज फोटो भिन्न भिन्न व्यक्तियो के, नगद 3 लाख रुपये व 01 अदद कार सीजशुदा के साथ गौर अतुल्यम चौराहै के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में किया जा रहा पेश
आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि मै फर्जी कागज तैयार कर उन कागजातो के आधार पर बैक से लोन लेता हूं और मकान बदल देता हूं। बरामद लैपटॉप के बारे पूछने पर बताया की मैं इसी लैपटाप की मदद से फर्जी पेपर व कार्ड तैयार करता हूं। बरामद रूपयों के बारे मे पूछने पर बताया कि मैं इधर कमरा देखने आया था जो भी फ्लैट मिलता बयाना देकर किराये पर ले लेता और फिर इसी पते के आधार पर लोन ले लेता। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

