Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपबास गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ग्रेटर नोएडा में मजदूरी का काम करता था और अपने चचेरे भाइयों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। घटना के समय युवक ड्यूटी के लिए तैयार नहीं हुआ, जिससे चिंतित होकर उसके चचेरे भाई कमरे में गए। कमरे में पहुंचते ही उन्होंने अपने भाई का शव पंखे से लटका हुआ देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रेम प्रसंग बना आत्महत्या का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। युवक का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर लड़की के परिवार ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद युवक मानसिक रूप से तनाव में था। पुलिस और पड़ोसियों का कहना है कि युवक इस प्रेम प्रसंग के चलते काफी परेशान था, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।
ये भी पढ़ें..
Raghav Chaddha: राघव चड्ढा ने की केंद्र सरकार से मांग, अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास दिया जाए
पुलिस ने प्रेम प्रसंग की पुष्टि की
रेलवे रोड दादरी चौकी प्रभारी हरवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर विवाद होने की पुष्टि हुई है। शिकायत दर्ज होने के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने बताया कि युवक शांत स्वभाव का था और हाल के दिनों में वह काफी गुमसुम रहने लगा था। प्रेम संबंध के चलते हुए विवाद ने उसे गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसने यह कदम उठाया।

